दीपावली और उर्स को लेकर मुबारकपुर में पीस मीटिंग, सीओ ने की शांति और सौहार्द की अपील
दीपावली और उर्स को लेकर मुबारकपुर में पीस मीटिंग, सीओ ने की शांति और सौहार्द की अपील थाना मुबारकपुर आजमगढ़ आगामी दीपावली और उर्स हाफिज मिल्लत को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम मुबारकपुर थाना परिसर में पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और समरसता के वातावरण में मनाने की अपील की। सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने कहा कि दीपावली प्रकाश और खुशियों का पर्व है। त्योहार के दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले विवादों को किसी भी स्थिति में सामुदायिक या दो समुदायों के बीच विवाद का रूप न लेने दें। उन्होंने पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की भी अपील की। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि त्योहारों के दौरान भ्रामक खबरों और पुराने या गलत वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचें। यदि कहीं कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक क...